सोनभद्र

बालू साइट से रात में आ रही ट्रकों को ग्रामीणों ने गांव में रोक वापस बालू खदान में भेजा

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)।पीपरडीह बालू साइट से सोमवार की देर शाम बालू लोड करके आ रही ट्रकों को आक्रोशित ग्रामीणों ने रोक दिया। इससे खनन कर्ताओ में हड़कंप मच गया। वहीं ग्रामीणों ने ट्रकों पर लदी बालू को अवैध बताते हुए मामले से प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि नियमतः शाम को 6 बजे तक ही गाड़ियों को बालू लोड करने व परिवहन करने समय निर्धारित होता है। रात में ट्रकों की आवाजाही से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गांव की सड़क छतिग्रस्त होने के साथ-साथ रात में ट्रकों की आवाजाही से ग्रामीणों की नींद हराम हो गई है। रात करीब आठ बजे तक ग्रामीण वहां हंगामा मचाकर लोड होकर निकल रही सभी गाड़ियों को वापस बैक कराकर पिपरडीह बालू साइड पर भेज दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नही मिली है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान