सोनभद्र

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह की तैयारी अंतिम चरण में

25 जनवरी को डिग्री कालेज में होगा वैवाहिक आयोजन

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 25 जनवरी को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में है।
सोमवार को तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे खंड विकास अधिकारी दुद्धी सुनील कुमार सिंह ने व्यवस्था में जुटे कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये और चेताया कि मंगलवार के शाम तक सारी तैयारी कम्पलीट हो जानी चाहिये। बुधवार को होने वाले वैवाहिक आयोजन में मंडप, पंडाल, भोजन स्थल, पार्किंग आदि की व्यवस्था चिन्हित स्थलों पर ही होगी।इसमें किसी भी तरह की कमी या लापरवाही के लिए संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि सामुहिक विवाह का लक्ष्य 100 रखा गया था, लेकिन वैवाहिक योजना की लोकप्रियता एवं सहकर्मियों के लगन से सौ से ज्यादा जोड़े का रजिस्ट्रेशन हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना का लाभ हर पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। किसी पात्र के रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आये तो ब्लाक में हमसे संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान दर्जनों सहयोगी ब्लाक कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस