सोनभद्र

दुद्धी में नेताजी की जयंती पर मानव श्रृंखला बना सड़क सुरक्षा का लिया शपथ

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। तहसील मुख्यालय पर सोमवार को अपराह्न ग्यारह बजे एक ओर रफ्तनी थम गई, तो दूसरी ओर सड़क के दोनों छोर पर मानव श्रृंखला बनाकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को याद करते हुए हजारो लोगों ने एक साथ सड़क सुरक्षा शपथ लिया। इसके लिए उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार मौर्य, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय,अधिशासी अधिकारी भारत सिंह समेत अन्य अधिकारीयों की तैयारी जमीन पर देखते बन रही थी। कई किमी लंबे मानव श्रृंखला में पूर्व माध्यमिक,राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, डीपीस, डीएलसी, सोंनाचल इंटर कालेज के बच्चो के साथ ही राजस्व, पुलिस, विकास खंड व नगर पंचायत से जुड़े कर्मियों के साथ ही व्यापारी वर्ग भी पुरे उत्साह के साथ घंटो सड़क किनारे खड़ा होकर नेताजी के जयकारे के साथ ही सड़क सुरक्षा से जुड़े गगनभेदी नारे लगा रहे थे। इस मौके पर हाइवे की रफ्तनी कुछ देर के लिए थम गई थी। इसके पश्चात एसडीएम श्री मिश्रा ने सुभाष चन्द्र बोस के जीवनी पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उपस्थित जनों को सामूहिक रूप से सड़क सुरक्षा के लिए संकल्प दिलाया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण हादसा टला मारकुंडी घाटी मे स्कूली छात्र छात्राए से भरी बस ब्रेक फेल होने से पहाड़ से टकराई सभी बच्चे... सावन के दूसरे सोमवार को वैष्णो मंदिर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण घटना में शामिल वाहन को नहीं पकड़ने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाएं : संजय कुमार गौड़ 125 कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा म्योरपुर भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण
Download App