सोनभद्र

म्योरपुर में वृहद मानसिक शिविर का हुआ आयोजन

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर- स्थानीय सीएचसी परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद मानसिक शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में आये ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ व विशिष्ट अतिथि के रूप में आये अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ प्रेमनाथ को अधीक्षक डॉ राजन सिंह ने अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया ।शिबिर में आये लोगो को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मानसिंह गोड़ ने कहा कि मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर इलाज कराए और भूत प्रेत और ओझाई के चक्कर मे न पड़े।हमारा क्षेत्र काफी पिछड़ा क्षेत्र है और इस मानसिक रोग के प्रति लोगो को जगरूक करने की जरूरत है।नोडल अधिकारी व अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ प्रेमनाथ ने कहा कि मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्ति के व्यवहार एव दिनचर्या में काफी बदलाव आने लगता है।मानसिक रोग के लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाकर इलाज शुरु करा दें यह बीमारी भी और बीमारी की तरह पूरी तरह से ठीक हो सकता है।जिले से आये काउंसलर सौरभ सिंह ने मानसिक रोगों के लक्षण व इसके इलाज के बारे में विस्तृत रूप से बताया।उन्होंने कहा कि मानसिक रोगियों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है।व्यवहार अजीब हो जाना,अकेलापन महसूस करना,आत्महत्या करने का विचार आना,ज्यादा बातें करना इत्यादि इस रोग के लक्षण है।मानसिक रोगी जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ से भी सम्पर्क कर सकते है।अधीक्षक डॉ राजन सिंह व डॉ गिरधारी लाल ने मानसिक रोग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया।इस दौरान डॉ अंकित राज सिंह,डॉ संजीव बिंद,डॉ वी दी खन्ना,अनुप्रिया,उमाशंकर पांडेय,,प्रेमचन्द्र यादव,सुधीर कुमार,मानकुंवर यादव,काउंसलर इंदु राही सहित आशा कार्यकत्रिया मौजूद रही।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App