सोनभद्र

लखनऊ में आयोजित पं.दीनदयाल उपाध्याय रेशम उत्पादनकर्ता पुरस्कार कार्यक्रम में काचन निवासी मोहन प्रसाद को मिला सर्वोकृष्ट कोया उत्पादक पुरस्कार

सोनभद्र/(विकास अग्रहरि)

गुरुवार को लखनऊ में आयोजित सिल्क एक्सपो 2023 एवं पंडित दीनदयाल उपध्याय रेशम उत्पादनकर्ता पुरस्कार का आयोजन रेशम विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पर्यटन भवन गोमतीनगर लखनऊ में आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मंत्री श्री राकेश सचान ,सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम ,खादी ग्रामोद्योग ,हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग ,उत्तर प्रदेश के कर कमलों द्वारा किया गया।उद्घाटन के बाद सिल्क एक्सपो में सिल्क ट्रेडर्स द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी ,रेशम विभाग के द्वारा प्रदर्शित रेशम कीटपालन एवं कोया उत्पादन की सजीव प्रदर्शनी का मंत्री जी ने अवलोकन किया।आयोजित सिल्क एक्सपो में कर्नाटक,पश्चिम

बंगाल,चंदेरी,कांजीवरम एवम बनारसी सिल्क साड़ियों ,ड्रेस मेटेरियल व उत्तर प्रदेश ,बिहार ,झारखंड,एवम मध्यप्रदेश राज्यो के रेशम उत्पादकों /व्यापारियों,बुनकरों द्वारा अपने रेशम उत्पाद प्रदर्शित किए गए।सोनभद्र के सहायक निदेशक रेशम रनबीर सिंह ने बताया कि उक्त सिल्क एक्सपो में मा.मंत्री जी के समक्ष टसर रेशम धागाकरण कार्य को प्रदर्शित करने देवरी फार्म के नन्दलाल,सुनील कुमार पंहुचे थे।देवरी टसर रेशम

फार्म सहायक रेशम विकास अधिकारी पंकज अग्रहरी ने बताया कि राजकीय टसर रेशम फार्म देवरी अंतर्गत ग्राम काचन निवासी मोहन प्रसाद पुत्र हरिचरन को प्रदेश में टसर रेशम में सर्वोकृष्ट कोया उत्पादक का पुरस्कार मा.मंत्री जी व निदेशक / विशेष सचिव रेशम श्री सुनील कुमार वर्मा के हाथों मिला।पुरस्कार पाकर मोहन के परिवार वालो और रेशम फार्म देवरी के रेशम किटपालक सहित स्थानीय लोग अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App