सोनभद्र

बिड़ला कार्बन ने म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी रोगियों में बाटे पोषण पदार्थ के पैकेट

रेणुकूट (सोनभद्र)।
जी.के.मदान
रेणुकूट बिड़ला कार्बन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में टीबी रोगियों को पोषक पदार्थ के पैकेट का वितरण किया गया। संस्थान के यूनिट हेड आरके रघुवंशी व एचआर हेड जय कोकाटे के दिशा निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में म्योरपुर क्षेत्र के विभिन्न गांव के टीबी के रोगियों को जल्द स्वस्थ करने के उद्देश्य से उन्हें पोषक पदार्थ का वितरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ राजन सिंह ने कहा कि प्रत्येक तीन माह पर टीबी के रोगियों को यह पोषक पदार्थ दिया जाता है। संस्थान की तरफ से आई सीएसआर विभाग की निवेदिता मुखर्जी ने कहा कि संस्थान द्वारा सीएसआर के तहत विभिन्न कार्य किए जाते हैं इसी के तहत इस रोग से ग्रसित कमजोर वर्ग के ग्रामीणों को पोषक पदार्थ का वितरण किया गया ताकि वे इसका सेवन करें और जल्दस्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर इस रोग से मुक्ति पाएं। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ राजन सिंह, एके चौधरी, उमाशंकर पांडेय, हरिगेंद, राजेश पटेल, कुशल त्रिपाठी, इंदु राही, सरोज, संतु, सावित्री समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App