सोनभद्र

घर से लगभग 200 मीटर दूर पेड़ से लटक कर अधेड़ ने किया आत्महत्या

विंढमगंज /सोनभद्र (राम आशीष यादव) ।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड बॉर्डर पर स्थित ग्राम पंचायत छतरपुर पंचायत निवासी रामविलास चेरो उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र झरी चेरो ने अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर पलाश के पेड़ में गमछे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने शव को अपने कब्जे में कर पंचनामा कराने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगल व पहाड़ों से घिरा ग्राम पंचायत छतरपुर में आज गांव निवासी रामविलास चेरो ने अपने घर से कुछ दूरी पर पलाश के पेड़ में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

मृतक का बड़ा पुत्र संतोष कुमार व अशोक कुमार ने बताया कि कल मकर संक्रांति का मेला घूमने घर के सारे सदस्य गए थे मेला घूम कर जब देर शाम वापस घर लौटे तो देखा कि अपने घर से कुछ दूरी पर पलाश के पेड़ से मेरे पिता गमछी के सहारे फांसी लगाकर लटके हुए हैं, आनन-फानन में हम लोगों ने अपने पिता को फांसी के फंदे से नीचे उतारा तब तक उनके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों में इस बात की चर्चा थी कि मृतक रामविलास शराब का आदी हो चुका था। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान गरीबा पाल की मौजूदगी में शव को कब्जे में कर पंचनामा कराने के पश्चात अंत्य परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App