सोनभद्र

वृद्ध महिला के ऊपर जंगली भौंरों का हमला, हालत सीरियस

दुद्धी,सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। क्षेत्र के ग्राम जपला में शनिवार को अपराहन तीन बजे एक वृद्ध महिला के ऊपर जंगली भौरों ने हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 60 वर्षीय कमला देवी पत्नी रूपनाथ यादव निवासी जपला शनिवार की दोपहर मवेशियों का चारा लेने के लिए खेत में जा रही थी। इस बीच पीपल के पेड़ में लगे भौंरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। महिला के चीखने चिल्लाने पर लोग बाग पहुंचकर उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाकर भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि महिला को अनगिनत डंक लगे हैं। उसे दवा इंजेक्शन लगा दिया गया है। महिला की हालत में सुधार बताया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App