सोनभद्र

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई

चोपन सोनभद्र( गुड्डू मिश्रा)
ग्राम वासी सेवा आश्रम चोपन में एकल विद्यालय परिवार की तरफ से स्वामी विवेकानंद जी की 160 वीं जयंती बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई गई । सर्वप्रथम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह एवं मुख्य वक्ता विंध्याचल मंडल प्रभारी ज्यूतनारायण जी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । एकल परिवार के आचार्य एवं बहने सभी ने श्रद्धा पूर्वक स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुनील सिंह जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का पूरा जीवन भारतीय संस्कृति परंपरा एवं गौरवशाली इतिहास पर गर्व करने की प्रेरणा देता है उन्होंने अमेरिका के शिकागो शहर में जाकर भारतीय संस्कृति और यहां के ज्ञान का परचम लहराया आज उन्हें नमन करते हुए हम पुनःगौरवशाली भारत की कामना करते हैं। विवेकानंद जयंती पर मुख्य वक्ता के रूप में भाग प्रमुख विंध्याचल मंडल ज्यूतनारायण जी ने एकल विद्यालय परिवार के लक्ष्य एवं कार्य को विवेकानंद जी का सपना बताया और उनसे प्रेरणा लेकर गांव-गांव जन जागरण कर भारत को स्वस्थ और समृद्ध बनाना है । कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल ने भी संबोधित कर स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बुद्धि नारायण अंचल अभियान प्रमुख सोनभद्र, ज्ञानचंद प्रशिक्षण प्रमुख सोनभद्र,चोपन मण्डल आई टी प्रमुख विकास सिंह छोटकु,अशोक मधेशिया, परविंदर, इंद्रदेव, संजय, शंभूनाथ गुप्ता, पूजा, रीता, मीना, उर्मिला एवं अमरावती आचार्य सहित सैकड़ों आचार्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन ज्ञानचंद जिला प्रशिक्षण प्रमुख ने किया ।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App