सोनभद्र

बिरला कार्बन ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘स्पर्धा 2023’ का किया आयोजन

रेणुकूट।(सोनभद्र)
जी.के.मदान
आदित्य बिड़ला समूह के बिड़ला कार्बन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘स्पर्धा 2023’ का आयोजन रविवार को किया गया। प्रतियोगिता में हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में अपना जौहर दिखाया। बिड़ला कार्बन के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘स्पर्धा 2023’ का शुभारंभ कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग हेड मनीष श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया। संत ए बी आर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बैंड बाजे के साथ कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित उनके परिजनों ने संयुक्त रूप से मार्च पास्ट में भाग लिया। इस मौके पर मनीष श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन मेंकहा कि जीवन में खेलों का बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है। खेल हमें अनुशासन सिखाता है। मानव संसाधन प्रमुख जय कोकाटे ने कहा कि हमारे समूह द्वारा ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का उद्देश्य संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों अधिकारियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करना है खेल हमें अनुशासित संयमित होकर एकजुटता का संदेश देता है। इसके बाद विभिन्न खेलों की कड़ी में छोटे बच्चों के मेंढक दौड़ के साथ खेल प्रतियोगिता को शुरू किया गया। जिसमें नर्सरी ग्रूप में आरुष पोले एवं सलभ शुक्ला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। स्किपिंग रेस में मोनाली मुखर्जी, 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में गोपाल शर्मा, बालिका वर्ग में मोनाली मुखर्जी, महिलाओं में निवेदिता मुखर्जी, 100 मीटर बालक दौड़ में चिराग, बालिकाओं में सुनीता यादव एवं सृष्टि शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्लो साइकिल रेस में रवि प्रकाश और सोनिया, कर्मचारी वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मुनेंद्र, जी राव, लेमन रेस में अमृता यादव, सुई धागा रेस में जीना, 100 मीटर बालक दौड़ में चाहत चौहान, म्यूजिकल चेयर में बबीता नायक, थ्रोबॉल में परमेश्वर शर्मा और शॉटपुट में जय कोकाटे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एक पखवाड़े तक चलने वाले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न आउटडोर एवं इनडोर खेलों का आयोजन किया जाएगा जिसमें कंपनी में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य हिस्सेदारी करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में संस्थान के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App