सोनभद्र

बीना ने 9 रनों से भदोही को हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए आज भिड़ेगी वाराणसी से

अंतरराज्जीय टूर्नामेंट का दसवां मैच

बीना के गेंदबाज सनी बने मैन आफ द मैच

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। मैन आफ द मैच सनी की रणनीत भरी गेंदबाजी की बदौलत बीना की टीम को जीत अन्ततः बिल्कुल हार के नजदीक जाकर नसीब हुई। 9 रनों से भदोही को पराजित करने वाली बीना की टीम आज वाराणसी से सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए जद्दोजहद करेगी। मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि मैच का टॉस भदोही के कप्तान ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बीना की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में अपने 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। बीना के बल्लेबाजों में जितेंद्र ने 8 चौकों की मदद से सर्वाधिक 32 रन बनाए। इसके अलावा विजय ने 2 छक्के व 2 चौकों की मदद से 28 रन, अमित व राहुल ने 9-9 रन बनाए। भदोही के गेंदबाजों में धीरज ने अपने निर्धारित 4 ओवर के कोटे में 24 रन देकर तीन विकेट हासिल किया। इसके अलावा रंजन तथा सुनील को एक-एक विकेट मिला। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी भदोही की टीम 17 ओवर में 160 रन बनाते-बनाते अपने सभी विकेट खो दिए। भदोही की ओर से मध्यक्रम के बल्लेबाज धीरज ने चार छक्का और सात चौका की मदद से सर्वाधिक 58 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। अविनाश ने 3 छक्का और 6 चौके लगते हुए 53 रन बनाए। इसके अलावा दीपचंद 13 और सौरभ ने 11 रन बनाए।
बीना के गेंदबाजों में सनी ने 3 ओवर में 20 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट कर प्रतिद्वंदी टीम की कमर तोड़ दी। इसके अलावा सूलैन व जितेंद्र ने दो-दो विकेट अर्जित किया। चतुराई भारी गेंदबाजी कर 4 विकेट लेने वाले बीना के सनी को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि रामानुज दुबे के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर सुनील कुमार व इकबाल रहे। कमेंट्री अंसार अहमद अंसारी व सुनील जायसवाल ने किया जबकि स्कोरिंग रूपेश मसीह और आयन ने किया। शुक्रवार को बीना की टीम अपना दूसरा मैच वाराणसी से सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए खेलेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App