सोनभद्र

सेवानिवृत हो रहे वनदरोगा की डीएफओ ने स्टाफ सहित दिया सम्मान

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय क्षेत्र के वन क्षेत्र के बघाडू परिसर में मंगलवार को सेवानिवृत वनदरोगा श्याम नारायण यादव के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह की अध्यक्षता प्रभागीय वनाधिकारी रेनुकूट मनमोहन मिश्रा ने किया। डीएफओ मनमोहन मिश्रा ने कहा कि श्याम नारायण यादव के कार्यकाल से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठ पद पर रहते हुए इनका सरल स्वभाव सभी को आकर्षित करता है। वन क्षेत्राधिकारी बघाडू रूप सिंह ने अपना भावनाओं को व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। सेवानिवृत्त वन दरोगा श्याम नारायण यादव ने कहा कि सेवा के दौरान सभी का सहयेाग मिला। सभी के प्यार को हम भूल नहीं सकते। इस अवसर पर एसडीओ उषा देवी, डॉ भानेन्द्र सिंह, पिपरी रेंजर धीरेंद्र मिश्रा, दीपचंद चुर्क, इमरान ख़ाँ, वन दरोगा विशाल, बन्धुराम, साजिद खाँ, रेंजर राजकुमार मौर्या सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संदिग्ध परिस्थित में युवती का पेड़ से लटकता शव मिला एसबीआई म्युचुअल फंड शाखा रेणुकूट से मेन रोड पर कार्यालय का उद्घाटन दो बच्चो के पिता ने गृहकलह से परेशान होकर फांसी लगाकर दी जान बहन की शादी की खुशिया मातम मे बदली पुलिया के नीचे दुर्गंध युक्त मिला मंदबुद्धि युवक का शव आगामी मोहर्रम के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न शौच के लिए निकली महिला तीन दिनों से लापता, तलाश जारी जली विद्युत केबल, बंद हुआ आरओ प्लांट; भीषण गर्मी में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी समर सिंह गोंड का अवैध संबंध के कारण हुई हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर हनुमान मंदिर मे गूंजा सुंदरकांड पाठ भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए राहत बनी सनातन जनभावना समिति की प्याऊ सेवा
Download App