सोनभद्र

पियवा के बाद हमार रहलु तर्ज पर हुई थी हत्या चचेरे देवर ने भाभी के प्यार मे किया था हत्या पत्नी समेत देवर गिरफ्तार

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) पियवा के बाद हमार रहलु तर्ज पर हुई थी हत्या चचेरे देवर ने भाभी के प्यार मे किया था हत्या पत्नी समेत देवर गिरफ्तार। आला कत्ल चाकू बरामद। एसओजी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह, सर्विलांस प्रभारी साजिद सिद्दीकी और राबर्ट्सगंज पुलिस के अथक प्रयास से हुआ खुलासा। जी हा सही सुना आपने बृजेश पांडेय पुत्र धर्मेंद्र पांडेय निवासी राबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे की शनिवार सुबह परिजनों ने उसका शव लहूलुहान अवस्था में पाया गया था। घर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या हुआ था। इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड का खुलासा के लिए एसओजी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह और सर्विलांस प्रभारी साजिद सिद्दीकी को पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने दिशा निर्देश जारी किए थे।

इस टीम द्वारा अथक लगन व प्रयास से धरातलीय व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त 2 आरोपी विकास पाण्डेय पुत्र अनिल पाण्डेय निवासी बुडहरकला राबर्टसगंज,आराधना पाण्डेय पत्नी बृजेश देव पाण्डेय, निवासी बुडहरकला राबर्ट्सगंज को मुखबिर की सूचना पर बिच्छी गांव के सामने नेशनल हाईवे के पास गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया तथा निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया।

उपरोक्त गिरफ्तार एवं बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कारवाई प्रचलित है। पूछताछ करने पर आरोपी विकास पाण्डेय द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि चचेरी भाभी आराधना पाण्डेय से 2 वर्ष से प्रेम सम्बन्ध था जिसका शक बृजेश पाण्डेय को गया था। जिसको लेकर मेरी प्रेमिका आराधना पाण्डेय को उसका पति काफी मारता पीटता था। उपरोक्त घटना का अंजाम मै व अराधना द्वारा मोबाइल पर प्लानिंग कर दिनांक 30.12.2022 की रात्रि को चाकू से गला रेत कर हत्या कर दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1 एसओजी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह
2 सर्विलांस प्रभारी साजिद सिद्दीकी
3 प्रभारी निरीक्षक बालमकुन्द मिश्रा राबर्ट्सगंज
4 आरक्षी अजय मौर्या राबर्ट्सगंज
5 आरक्षी दीपक गिरी राबर्ट्सगंज
6 महिला आरक्षी सुनीता यादव राबर्ट्सगंज

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App