सोनभद्र

भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

सोनभद्र विकास द्विवेदी
सोनभद्र – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधान परिषद सदस्य एवं संगठन मंत्री रहे श्री जय प्रकाश चतुर्वेदी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को परिवार के साथ-साथ राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संदेश में कहा कि जय प्रकाश चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी के समर्पित जनप्रतिनिधि रहे। विधान परिषद सदस्य एवं संगठन मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी सेवाभावना, निष्ठा और संवेदनशीलता से भाजपा परिवार को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक के रूप में उन्होंने राष्ट्र एवं समाज की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि श्री चतुर्वेदी का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
मुख्यमंत्री ने यह शोक संदेश श्री जय प्रकाश चतुर्वेदी की पुत्री डॉ. पूजा चतुर्वेदी, निवासी ग्राम चांची कला, पोस्ट कोन, जनपद सोनभद्र को प्रेषित किया है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App