सोनभद्र

ओबर विधानसभा व जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन


रेलवे क्रासिंगों पर ओवरब्रिज अंडर पास पुलिया व कांवरियों के लिए ट्रेन में डिब्बे बढ़ाने की मांग

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)

ओबरा विधायक व सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर तीन पत्रक सौंपे।
जिसमें श्रावण मास में कांवरियों के लिए पटना सिंगरौली एक्सप्रेस में कोच बढ़ाने व ओबरा डाला मार्ग पर बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर या अंडरपास मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास या फ्लाई ओवर ब्रिज सोनभद्र में चल रहे रेलवे ओवरब्रिज के काम की प्रगति तेज करने के लिए केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया
सौंपे गए पत्रक के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि सावन के पवित्र महीने में ओबरा, चोपन, डाला रेणुकूट, अनपरा, दुद्धी, एवं सिंगरौली समेत आस-पास के क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु बाबा धाम देवघर की यात्रा पर जाते हैं। इस पूरे रूट पर सफर के लिए मात्र एक ही मुख्य ट्रेन पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस 13350 उपलब्ध है। इस ट्रेन में वर्तमान में केवल 4 जनरल डिब्बे हैं, जिसके कारण सावन के महीने में स्थिति अत्यंत दयनीय हो जाती है। कांवरियों को भेड़-बकरियों की तरह ठंसकर यात्रा करनी पड़ती है यहाँ तक कि स्लीपर और एसी कोचों में भी पैर रखने की जगह नहीं बचती। वृद्धों, महिलाओं और बच्चों को इस भारी भीड़ में जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है।तात्कालिक राहत के लिए सबसे महत्वपूर्ण यदि नई स्पेशल ट्रेन चलाने में कोई तकनीकी अड़चन है तो कम से कम सावन के पूरे महीने उक्त ट्रेन में जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाकर 10 से ऊपर कर दिया जाए। इसके अलावा विधान सभा क्षेत्र ओबरा के ग्राम पंचायत मारकुंडी, राजस्व ग्राम अवई में रेलवे लाईन का डबलीकरण चल रहा है इससे आस-पास के कई गांव व हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन अवरूद्ध हो गया है। लगभग 20 किमी घूमकर आना-जाना पड़ रहा है। यहां पर एक अंडरपास पुलिया या ओवरब्रिज की नितांत आवश्यकता है और मीना बाजार बेलछ रुदौली चेरूई मरकुडी विकास खंड रार्बट्सगंज के पास से गुजरने वाली रेल लाईन पर एक ओवरब्रिज अण्डरपास तथा विकासखण्ड चोपन में ओबरा डाला मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे स्टेशन मिर्चाधूरी एवं बिल्ली के पास भी ओवरब्रिज अथवा अंडरपास पुलिया की नितांत आवश्यकता है इन स्थानों पर ओवरब्रिज या अंडरपास नहीं होने के कारण आमजनता को आवागमन में अधिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। मवेशी आदि को भी आने जाने में परेशानियां हो रही है।

समस्याओं का शीघ्र होगा निराकरण अश्वनी वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री ने समाज कल्याण मंत्री की मांग को गंभीरता से सुनकर आश्वासन दिया कि आपका पत्र जनहित के लिए है उक्त सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हल कराए जाएंगे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
छूट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार घायल झपकी आने से स्कार्पियो 30 फीट गहरी खाई में गिरी दो लोग बाल बाल बचे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना ओबरा में नव निर्मित मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्... बोधि पथ कार्यशाला विद्यार्थियों को नशामुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डेय का सम्मान व विदाई समारोह बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को पूण्य प्रसून ने किया गिरफ्तार जिलाधिकारी ने किया मलिन बस्ती का निरीक्षण, बताया उच्च न्यायालय का निर्देश कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का मना पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पंचमुखी महादेव मंदिर में रुद्राभि... विद्यालय की छत पर गिरा महुआ का विशालकाय पेड़ टला बड़ा हादसा ओबर विधानसभा व जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Download App