सोनभद्र

विद्यालय की छत पर गिरा महुआ का विशालकाय पेड़ टला बड़ा हादसा

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के धरती डोलवा स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की भवन की छत पर महुआ का एक विशालकाय पेड़ गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय विद्यालय बंद था जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जब प्रभारी प्रधानाध्यापिका धनेश्वरी विद्यालय पहुंचीं तो उन्होंने विद्यालय भवन की छत पर विशाल पेड़ गिरा देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान को सूचना दी तथा शिक्षा विभाग के संबंधित उच्च अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया।
पेड़ गिरने से विद्यालय भवन की छत को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विद्यालय संचालित होने के दौरान यह घटना होती, तो छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। विद्यालय प्रशासन ने गिरे हुए पेड़ को शीघ्र हटाने और परिसर में मौजूद अन्य जर्जर पेड़ों की जांच कर आवश्यक कारवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App