सोनभद्र

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का मना पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पंचमुखी महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक व भंडारे का हुआ आयोजन

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव शनिवार के दिन चुर्क स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक एवं विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया।
कैबिनेट मंत्री नंदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम में वैश्य एवं व्यापारी समाज के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बताते चले की 12 जुलाई 2010 को तत्कालीन बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ पर दिन के करीब 11बजे तब रिमोट बम से जानलेवा हमला हुआ था जब वे मनोकामना सिद्ध प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन करके घर लौट रहे थे। दिल्ली के डॉक्टरों की कड़ी मशक्कत के बाद उनकी जान बच सकी थी। सात माह सात दिन बाद अस्पताल मे गंभीर अवस्था मे भर्ती रहने के बाद जीवन से संघर्ष कर अपने घर लौटे थे, नंदी जी ने पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद 2012 से 12 जुलाई को अपना पुर्नजन्मप्राप्त दिवस शुरू किए धीरे-धीरे इसे महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाने लगा।इस आयोजन का नेतृत्व वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री/मंडल प्रभारी बी.एन. गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में कमलेश मोहन (चेयरमैन, दुद्धी), प्रमोद कुमार गुप्ता, सुनील कुमार अग्रहरी (कल्लू), राजू बाबा, आलोक सिंह, अधिवक्ता नारद गुप्ता, राजाराम गुप्ता, मोहन गुप्ता, बैजनाथ मद्धेशिया, खेमचंद गुप्ता, श्रवण गुप्ता, रामशरण गुप्ता, सरोज गुप्ता, सुरेश केशरी, गोपाल गुप्ता, बिजेंद्र गुप्ता, किशोर गुप्ता, अनुप गुप्ता, दीपक गुप्ता, प्रकाश केशरी, अशोक केशरी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, संजय कुमार गुप्ता सहित वैश्य एवं व्यापारी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
छूट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार घायल झपकी आने से स्कार्पियो 30 फीट गहरी खाई में गिरी दो लोग बाल बाल बचे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना ओबरा में नव निर्मित मिशन शक्ति केन्द्र एवं साइबर हेल्प डेस्... बोधि पथ कार्यशाला विद्यार्थियों को नशामुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डेय का सम्मान व विदाई समारोह बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को पूण्य प्रसून ने किया गिरफ्तार जिलाधिकारी ने किया मलिन बस्ती का निरीक्षण, बताया उच्च न्यायालय का निर्देश कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का मना पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पंचमुखी महादेव मंदिर में रुद्राभि... विद्यालय की छत पर गिरा महुआ का विशालकाय पेड़ टला बड़ा हादसा ओबर विधानसभा व जनपद की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Download App