सोनभद्र

जिलाधिकारी ने किया मलिन बस्ती का निरीक्षण, बताया उच्च न्यायालय का निर्देश

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रुप से मलिन बस्ती का निरिक्षण करके बस्ती वासियों को उच्च न्यायालय के आदेशों की जानकारी दी। शनिवार की दोपहर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का काफिला मलिन बस्ती में ज्यों ही रुका तो देखते ही देखते मलिन बस्ती के सैकडों लोग एकत्र हो गए, सभी मौजूद लोगों को जिलाधिकारी ने बताया भूखंड गाटा संख्या 113-179 पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा आदेश पारित किया गया है। आप सभी लोग एक निश्चित समयावधि में न्यायालय जाकर अपनी पैरवी कर लें। अन्यथा जिला प्रशासन को न्यायलय के आदेशों का पालन कराना होगा।मलीन बस्ती का मुकदमा लड़ रहे बनवासी समाजिक विकास समिति के संस्थापक लक्ष्मण कुशवाहा ने बताया कि हम बस्ती की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं किसी भी दशा में हम बस्ती को खाली नही करेंगे । मलिन बस्ती एकता समिति के उमेश मेहता ने बताया कि हम अपनी लडाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे बस्ती को किसी दशा में खाली नही होनें देंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वागीश शुक्ला , तहसील दार ओबरा नागेन्द्र राम, कोटा लेखपाल संदीप दत्ता, बिल्ली मारकुंडी अमित सिंह, चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता, डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी, भाजयुमो उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सपा जिला सचिव मंगल जायसवाल, बसपा जोन प्रभारी घनश्याम प्रसाद कुशवाहा, सभासद अवनीश देव पाण्डेय, मलिन बस्ती निवासी बबून्दर पाठक, नागेन्द्र पासवान, मदन अग्रहरि, सुभाष राणा, राम प्रवेश मेहता,सुधीर मोनू पाठक, गुंजा अग्रहरि, माया देवी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
Download App