सोनभद्र

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हाथीनाला पुलिस जांच में जुटी

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी)
हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, चंदौली जनपद के जमुनीपुर निवासी 27 वर्षीय आशुतोष कुमार गुप्ता, पुत्र रामटहल गुप्ता, बाइक से अपने गांव से रेणुकूट स्थित कंपनी में ड्यूटी करने जा रहे थे। हाथीनाला थाना से लगभग तीन किलोमीटर आगे रेणुकूट की ओर जाते समय उनकी बाइक आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही हाथीनाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
हाथीनाला थाना प्रभारी उदयभान राव ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मृत्यु हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App