सोनभद्र

एडीएम ने जिला विद्यालय परिवहन यान एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

सोनभद्र (विकस द्विवेदी) जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चंद्र की अध्यक्षता में आज कलक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय परिवहन सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करना तथा विद्यालय वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा करना था। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कौशल कुमार सिंह ने अवगत कराया कि जिला विद्यालय परिवहन सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों के आवागमन को सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा भी सड़क सुरक्षा समिति को सक्रिय रखते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
एडीएम ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित कराकर स्कूल वाहनों एवं उन अन्य वाहनों की नियमित जांच की जाए। जिनके माध्यम से बच्चे विद्यालय आते-जाते हैं। उन्होंने कहा कि वाहनों की फिटनेस, चालक की पात्रता, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक मानकों की गहन जांच सुनिश्चित की जाए। डीआईओएस जय राम सिंह ने सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं संचालकों को निर्देश दिए कि वे अपने विद्यालयों में केवल मानक अनुरूप एवं सुरक्षित वाहन ही संचालित करें।उन्होंने कहा कि प्रत्येक वाहन पर स्पष्ट रूप से विद्यालय वाहन का चिह्न अंकित होना चाहिए, ताकि उसकी पहचान में कोई संशय न रहे। साथ ही उन्होंने सभी स्कूल संचालकों को वाहन परमिट बनवाने, वाहनों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, फायर सेफ्टी उपकरण, आपातकालीन द्वार एवं अन्य निर्धारित सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधकों ने अपनी समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया। एआरटीओ ने यह भी निर्देश दिए कि वाहन बेचते समय वाहन का पंजीकरण निरस्त कराते हुए संबंधित एनओसी दर्ज कराई जाए, जिससे विभाग को वाहन संबंधी सही जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने सभी विद्यालय संचालकों को चालक एवं परिचालक का सत्यापन कराने, विद्यालय वाहनों से संबंधित सभी प्रपत्रों की जांच करने तथा वाहन सुरक्षा मानकों को पूर्ण रूप से लागू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय, पीटीओ मनोज कुमार गुप्ता, यातायात प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App