सोनभद्र

गलती से दूसरे खाते में भेजे गए 14,800 रूपये साइबर टीम ने लौटाए, दो पीड़ितों को मिली राहत


बभनी /सोनभद्र (अजित पांडेय)

बभनी पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गलती से दूसरे बैंक खातों में स्थानांतरित हुई कुल 14,800 रूपये की धनराशि दो पीड़ितों के खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई। जानकारी के अनुसार, थाना बभनी क्षेत्र के ग्राम चपकी निवासी अजय कुमार ने गलती से दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में 10,800 रूपये ट्रांसफर कर दिए थे। वहीं, इसी गांव के इन्द्रेश कुमार से भी भूलवश 4,000 रूपये दूसरे खाते में स्थानांतरित हो गए थे। दोनों ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलने के बाद थाना बभनी पुलिस एवं साइबर टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया। त्वरित कार्रवाई के तहत धनराशि को होल्ड कराया गया और बाद में दोनों पीड़ितों के खातों में कुल 14,800 रूपये वापस करा दिए गए।धनराशि वापस मिलने पर दोनों पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक मक्खन लाल, हेड कांस्टेबल मो. सलीम, कांस्टेबल घनश्याम पाल एवं कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव शामिल रहे।
पुलिस ने अपील की है की यदि किसी के साथ साइबर ठगी या ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से धनराशि वापस मिलने की संभावना अधिक रहती है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App