सोनभद्र
ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत
डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/राकेश अग्रहरी)
स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बाड़ी स्थित लंगड़ा मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
गुरुवार की देर रात वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित बाड़ी लंगड़ा मोड़ के समीप सड़क पार करते समय बाइक सवार चोपन की ओर से डाला बाजार की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों द्वारा घायल को अस्पताल बाजार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां देखते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान कार्तिक सरकार निवासी बाड़ी डाला के रूप में हुई ।सूचना मिलते ही डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गए।



