सोनभद्र

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी प्रेरणा-नंदलाल गुप्ता

सोनभद्र(राकेश अग्रहरि/नीरज)भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता के नेतृत्व में जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर भाजपा जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एक महान शिक्षाविद राजनेता और भारत एकता के प्रतीक थे उन्होने एक देश दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नही चलेंगे का नारा देकर देशभक्ति का मिशाल पेश की।आगे कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक शिक्षाविद या राजनेता नहीं थे, बल्कि देश की अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले राष्ट्रनायक थे। उन्होंने कहा कि मात्र 33 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने डॉ. मुखर्जी ने शिक्षा और सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया। बंगाल और देशहित के मुद्दों पर अहम भूमिका निभाते हुए कहा कि देश के विभाजन के समय जब पूरे बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हो रही थी, तब डॉ. मुखर्जी उसके खिलाफ मजबूती से खड़े हुए। उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है तो इसमें डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। और कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग एवं आपूर्ति (खाद्य) मंत्री के रूप में भी डॉ. मुखर्जी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन देशहित के मुद्दों पर समझौता न करते हुए उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और बाद में भारतीय जनसंघ की स्थापना की।
इस मौके पर पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, अजीत रावत, बृजेश श्रीवास्तव, शंम्भूनारायण सिंह, महेश्वर चन्द्रवंशी, अमरेश पटेल, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अशोक मौर्या, जिला मंत्री मंजू गिरी, प्रसन्न पटेल, जिला मिडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा, आकाश जायसवाल, बलराम सोनी, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, रामबली मौर्या, विपिन तिवारी, अतुल पाण्डेय, आशीष केशरी सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार
Download App