सोनभद्र

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, बीजपुर बाजार में छापेमारी फर्जी चिकित्सालय सहित पैथोलॉजी सील

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)।म्योरपुर ब्लॉक के अंतर्गत बीजपुर बाजार में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित तीन स्वास्थ्य केंद्रों को सील कर दिया।यह कार्रवाई चिकित्सा क्षेत्र में चल रहे फर्जीवाड़े और गरीबों के शोषण की मिल रही लगातार शिकायतों के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई।जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि बीजपुर बाजार में मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध चिकित्सालय चलाए जा रहे हैं वही क्षेत्र में अवैध रूप से पैथोलॉजी सेंटर चलाए जा रहे है जहां मरीजों का आर्थिक व शारीरिक शोषण हो रहा है

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. पी. एन. सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन कर बुधवार को बीजपुर बाजार भेजा।स्वास्थ्य विभाग की टीम के अचानक बाजार में धमकते ही हड़कंप मच गया।टीम ने बाबुल मेडिकल स्टोर की जांच की तो यहा मेडिकल स्टोर की आड़ में अंदर दो बेड का अवैध अस्पताल संचालित होता पाया गया टीम ने इसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया वही लालपैथ बोर्ड लगा पैथोलॉजी सेंटर की जांच के दौरान संचालक टीम को कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं दिखा सका जिसके बाद इसे भी सील कर दिया गया।बाजार में ही बनारस होम्योपैथी केंद्र की हकीकत देख जांच टीम भी हैरान रह गई। बाहर होम्योपैथी चिकित्सा का बोर्ड टंगा था जबकि अंदर अवैध रूप से जांच केंद्र चलाया जा रहा था। टीम ने इसे भी सील कर दिया।जांच टीम अधिकारी डॉक्टर पी एन सिंह ने बताया कि काफी समय से बीजपुर क्षेत्र में अवैध स्वास्थ्य केंद्र व पैथोलॉजी सेंटर संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं।जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर गठित टीम ने आज जांच कर तीन अवैध केंद्रों को सील किया है।इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।अवैध प्रैक्टिस करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन विश्वकर्मा पूजा पर विराट कुश्ती-दंगल के आयोजन को लेकर समिति गठित इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व
Download App