सोनभद्र

ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विण्ढमगंज/सोनभद्र(सुमन गुप्ता )

विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम केवाल में सोमवार को खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर 35 वर्षीय आलम पुत्र अजमेरुद्दीन की मौत हो गई। घटना के समय आलम अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और वह उसके नीचे दब गए। परिजनों के अनुसार, काफी देर तक आलम ट्रैक्टर के नीचे दबे रहे। ग्रामीणों और परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां डॉ. मनोहर कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र अहमद रजा (8 वर्ष), तुफैल आलम (7 वर्ष) तथा पांच वर्षीय पुत्री तमन्ना को छोड़ गए हैं। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरे गांव में शोक की लहर है। सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App