सोनभद्र

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्री गंभीर रूप से झुलसी

झूलसी युवती की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल किया रेफर

बभनी /सोनभद्र(अजीत पांडेय)

बभनी थाना क्षेत्र के डगडउआ टोला, बभनी में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर का छाजन (छप्पर) करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता की मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, गंभीरा 38 पुत्र स्व रामबृक्ष अपनी पुत्री सीमा 17 के साथ घर का छाजन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से पिता गंभीरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्री सीमा गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार विंडमगंज मे ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया सोन संगम के तत्वावधान मे कजरी उत्सव का हुआ आयोजन
Download App