सोनभद्र

पेयजल संकट से जूझ रहे छापरीडाड़ के ग्रामीणों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

नमामि गंगे परियोजना के तहत जल्द जलापूर्ति शुरू करने की मांग, ग्रामीणों ने सरकार से लगाई गुहार
म्योरपुर। म्योरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत आरंगपानी के छापरीडाड़ टोले में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। कम होते जलस्तर और पानी की बढ़ती समस्या से परेशान ग्रामीणों ने नमामि गंगे परियोजना के तहत जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू कराने की मांग उठाई।
युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कई दर्जन ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छापरीडाड़ में दलित समाज (धरकार), आदिवासी समाज (खरवार) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (सोनी समाज) के लोग निवास करते हैं, जिन्हें इन दिनों गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है, जिससे पानी की उपलब्धता दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है।
ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की कि नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत जल्द से जल्द पानी की सप्लाई शुरू कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त, वार्ड सदस्य विजय सोनी, पूर्व वार्ड सदस्य राजेंद्र धरकार, समाजसेवी संतोष गुप्ता, रामसहाय, बंधु राम, कौशल्या देवी, नंदलाल, गेंदालाल, दिनेश कुमार, शिव कुमारी, मधु देवी, लीलावती, कैलाश, राजदेव, रामगुलाम, कुसुम देवी सहित कई दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार
Download App