सोनभद्र

बभनी पुलिस ने पकड़ा दो अंतर्राज्यीय चोर भेजा जेल

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर को सुबह कारीडांड तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान समीर आलम पुत सफीक आलम और रवि शंकर गुप्ता पुत्र सुदर्शन गुप्ता निवासी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र के पिपरपान गांव के निवासी है पुलिस के अनुसार ये दोनों अभियुक्त धारा 303,(2) 317(2) बी एन एस में वांछित थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल UP 64AR 1539 बरामद की जिसकी अनुमानित कीमत अस्सी हजार रुपए है इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि आरोपी समीर आलम का आपराधिक इतिहास रहा है यह पहले भी झारखंड के डाल्टनगंज ,गढ़वा, और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर और सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्रों में विभिन्न मामलों में चालान किया जा चुका है।गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव, सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव, सब इंस्पेक्टर कृष्णानंद सिंह हेड कांस्टेबल राम आशीष यादव, कांस्टेबल सुधीर यादव रिक्रूट कांस्टेबल विजय कुमार पांडेय,रिक्रूट कांस्टेबल महेंद्र कुमार शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक धूमधाम से मनाया गया मिलाद उल नबी का त्यौहार
Download App