सोनभद्र

पूर्वांचल आर्मी अनपरा ने बनारस को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) स्थानीय क्षेत्र में क्रिकेट के महाकुंभ कहे जाने वाले डोडहर प्रीमियर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का गुरुवार को भव्य समापन हो गया। देर रात तक चले बेहद रोमांचक और कांटे के फाइनल मुकाबले में पूर्वांचल आर्मी अनपरा ने गैरेज इलेवन बनारस को हराकर खिताबी जीत अपने नाम की।इस महामुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों की भारी भीड़ जमी रही।

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साईं बाबा क्रिकेट क्लब वाड्रफनगर बनाम गैरेज इलेवन बनारस के बीच खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाड्रफनगर की टीम बनारस की घातक गेंदबाजी के आगे ताश के पत्तों की तरह ढह गई और महज 24 रनों पर सिमट गई।जवाब में गैरेज इलेवन बनारस ने 3.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए बनारस के अमरेंद्र पाठक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।दूसरा सेमीफाइनल मैच एमसीसी इलेवन और पूर्वांचल आर्मी अनपरा के बीच खेला गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्वांचल आर्मी ने निर्धारित 8 ओवरों में 74 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीसी इलेवन की टीम अनपरा की सटीक गेंदबाजी के सामने बेबस नजर आई और 8 ओवरों में केवल 34 रन ही बना सकी। बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए मुकेश पाल को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।खिताबी भिड़ंत में पूर्वांचल आर्मी अनपरा का सामना गैरेज इलेवन बनारस से हुआ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनारस की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए।74 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वांचल आर्मी अनपरा ने बेहद रोमांचक मोड़ पर 8 ओवर 5 गेंदों में 3 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।टीम की इस ऐतिहासिक जीत में 22 गेंदों में 23 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले विशाल गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।इससे पहले फाइनल मुकाबले का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि वन क्षेत्र अधिकारी जरहा सुधीर सिंह, मानसिंह गोंड और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामबरन बैंस ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष मसरूर हसन और मुख्य आयोजनकर्ता धनंजय शर्मा ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
भगवान शंकर की महिमा का गायन शारदा भी नहीं कर सकतीं फरार चल रहे 20 हजार के इनामिया  आरोपी को जितेंद्र सरोज ने किया गिरफ्तार राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी।
Download App