सोनभद्र

हिस्ट्रिसिटर हॉस्पिटल संचालक का तीसरी बार अस्पताल सीज

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी)स्थानीय कस्बा के रामनगर में हिस्ट्रिसिटर अनूप मौर्या का तीसरी बार हॉस्पिटल संयुक्त टीम ने सील की कार्यवाही कर एक युवक को हिरासत में ले लिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि उपजिलाधिकारी व सीएमओ के निर्देश पर राजस्व विभाग व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की गई है। अवैध रूप से संचालित नेशनल हेल्थ केयर हॉस्पिटल पर बीते 23 जून को सील की कार्यवाही की गई थी। जबकि इसके पहले एक बार सील हो चुकी है। 23 जून को सील की कार्यवाही संयुक्त टीम द्वारा करने के बाद फिर से ताला तोड़कर हॉस्पिटल संचालित होने लगा। इस तरह की शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी व सीएमओ द्वारा निर्देश हुई कि ऐसे लापरवाही बरतने वाले मनबढ़ संचालक पर कार्यवाही जरूरी है। मौके पर पहुँची टीम को हॉस्पिटल पर मौजूद वेद प्रकाश प्रजापति निवासी चंदौली ने अभद्रता के साथ गाली देते हुए टीम को धमकी देकर भगाने लगा

। जब जानकारी हुई कि यह संयुक्त टीम हॉस्पिटल की जांच करने वाली टीम है, तो अपनी गलती पर माफी माँगते हुए भागने की फिराक में था। मौके पर मौजूद कोतवाल धर्मेंद्र सिंह व कस्बा चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। जबकि नेशनल हेल्थ केयर हॉस्पिटल को तीसरी बार सील की कार्यवाही करते हुए अस्पताल संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया। जबकि सील के कार्यवाही के पहले हॉस्पिटल में भर्ती मरीज को उठाकर करीब 50 मीटर दूर दूसरे मकान में शिफ्ट कर दिया। जहाँ संयुक्त टीम की छापेमारी में मरीज मिला। मरीज विजय शंकर निवासी रजमिलान थाना बीजपुर ने बताया कि बीते मंगलवार को अस्पताल में मेरा हार्निया का ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन के समय 6 हजार रुपये दिए है। कुल 14 हजार में उपचार करने का ठेका लिया है। केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। हॉस्पिटल के मरीज को सीएचसी में भर्ती कराने को कहा गया, लेकिन मरीज के परिजन अपने साथ लेकर चले गए। हॉस्पिटल संचालक अनूप मौर्या के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि हॉस्पिटल संचालक मनबढ़ है। सील की कार्यवाही के बाद भी ताला तोड़कर अस्पताल को संचालित कर रहा है। सील की कार्यवाही की गई है। संचालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस जांच टीम में नायाब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार व भूपेंद्र कुमार लेखपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक
Download App