सोनभद्र

बीजपुर में निकला मुहर्रम का जुलूस इमाम हुसैन की याद में अकीदत का सैलाब

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 10 के मुहर्रम का अकीदत और सम्मान के साथ जुलूस निकाला गया जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।मुहर्रम का दिन इमाम हुसैन की कुर्बानी और उनके हक,इंसाफ और सच्चाई का संदेश की याद दिलाता है। कर्बला की घटना ने दुनिया को सब्र, हिम्मत और इंसानियत का पैगाम दिया।जुलूस नुरिया मोहल्ला से शुरू होकर बीजपुर मार्केट होते हुए कर्बला और स्वागत गेट तक पहुंचा। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे,शांति और सद्भाव का संदेश दिया।जुलूस के रास्ते में शरबत और सिन्नी(प्रसाद)का भी इंतजाम किया गया था जहां लोगों ने सेवा भाव से व्यवस्था संभाली।सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न हुआ।इसी तरह जरहा राजो खम्हरिया आदि स्थानों पर मुहर्रम का जुलूस अक़ीक़द के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक
Download App