सोनभद्र

मुहर्रम का जुलूस प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह, महुली, बैरखड़़, हुमेलदोहर में स्थित जामा मस्जिद से आज मुहर्रम के पर्व पर ताजिया, शिपण, आकर्षक दुलदुल घोड़े के साथ लाठी डंडे के द्वारा कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया गया।
मुहर्रम के पर्व पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सुहैल खान व मौलाना रुस्तम, मौलाना अनीस के अगुवाई में इलाके में रखे गए ताजिया व अखाड़े के झंडे को लेकर शाम लगभग 4:00 बजे सलैयाडिह ग्राम पंचायत में स्थित जामा मस्जिद पहुंचे। जहां ध्वनि विस्तारक यंत्र पर मातमी धुन के साथ या अली या हुसैन के नारों के साथ काफिला आगे बढ़ा। इस दौरान जगह-जगह ठंडा पानी, शरबत, खिचड़ा के वितरण के साथ-साथ युवाओं की टोली लाठी, डंडे के द्वारा एक से बढ़कर एक कलाओं का प्रदर्शन कर रहे थे पूरे मुहर्रम की अगवाई के दौरान शाहरुख खान, आरफीन, डब्ल्यू खान,अली नातीक, मुजीब खान, इम्तियाज़ खान, सद्दाम हुसैन, सरफराज ,अली राजा, नसीम, जावेद सहित दर्जनों लोग स्थानीय थाना अध्यक्ष संतोष कुमार अपने दर्जनों पुलिस बल के मौजूदगी में जुलूस को पूरे दिशा निर्देशों के अनुसार संपन्न कराने में लगे हुए थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राजेश सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा कर चोरी के लोहे के 3 एंगल बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार एमवीएम स्कूल में विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बांधे रक्षा सूत्र तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले मे आधा दर्जन दरोगा हुये इधर से उधर विधानसभा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस बारावफात पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक की सक्रियता कोन मे आकर्षक झांकी और जुलूस ए मोहम्मदी निकाल मनाया बारावफात का त्यौहार अनपरा मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया बारावफात केन्द्र एंव राज्य सरकारो के दमनकारी नितियो पर युथ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी। डीपीएक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय महिलाओं को साइबर अपराध , घरेलू हिंसा व उत्पीड़न को लेकर पुलिस ने किया जागरूक
Download App