सोनभद्र

ताला तोड़कर बंद मकान में घुसे चोरो ने लाखो के आभूषण पर फेरा हाथ

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी)स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी स्थित वाराणसी शक्तिनगर मार्ग किनारे बीती रात बंद मकान में हुई लाखों के गहनों कि चोरी की एक दुस्साहसिक वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। चोरों ने बड़ी चालाकी से घर के पीछे से मुख्य ताले को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते मौके पर पहुचे एडिशनल एसपी ने घटना स्थल का निरिक्षण कर जल्द चोरी का खुलासा होने का आश्वासन दिया।
पीड़िता रीना चौबे पत्नी मनोज चौबे ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया कि घर के पीछे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोरों ने अलमारी के अंदर रखे कीमती जेवरात और चांदी का सामान लेकर फरार हो गए। चोरो ने चोरी करने से पूर्व आसपास के घरो के पिछले दरवाजे की कुंडी लगा दी जिससे हलचल होने पर आसपास के लोग उठ न सके। पीड़िता के मुताबिक आलमारी का लाकर तोड़ कर सोने का एक हार सेट, सोने के चार कंगन,सोने की चेन,सोने की मांगटीका, करधनी, पैजनिया, बिछिया, पायल तथा चांदी की थाली, पानदान, सुपाड़ी और नारियल सहित अन्य कीमती आभूषण चोरी हो गया जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। चोरी होने से बाद घर के लोगों द्वारा आसपास पहाडियों पर तलाशा जा रहा था उसी दौरान घर के पीछे पहाडी़ पर पूराने लोहे की मैजजीन कपडों से भरी तीन अटैची मिली। घटना की जानकारी होते ही डाला पुलिस और चोपन ने घर का स्थलीय निरिक्षण करके घटना क्रम की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची फारेंसिंक टीमों ने भी जगह जगह सैंपल एकत्र किया। चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। साथ ही स्थानीय लोगों ने डाला पुलिस की कार्यप्रणाली सवाल उठाते हुए बताया कि जब पुलिस रात्रि में गस्त कर रही है तो आए दिन नगर मे चोरी की घटनाएं कैसे हो जा रही हैं।ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आम जनता में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

मकान के पीछे लगे मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोर
पीड़िता के ससुर जगदीश चौबे ने बताया कि गुरुवार को रात्रि ग्यारह बजे सभी दरवाजों में ताला बंद कर दूसरे मकान में रात्रि विश्राम करने चला गया था सुबह आकर नजारा देखा तो होश उड़ गए। उन्होंने कहा कि चोरों ने पीछे वाले गेट व दरवाजे का ताला तोड़ा फीर आलमारी का लाक तोड़कर सोने-चांदी के कीमती आभूषण जिसकी कीमत लगभग तीस लाख होगी पूरा समेट ले गए। घटना का पता चलते ही पीड़ित ने तुरंत 112 नंबर पर काल कर पुलिस को सूचना दी। चोरी की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनील कुमार,चोपन थाना निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता व चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी समेत फोरेंसिक टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने घर के विभिन्न हिस्सों और आलमारी आदि से उंगलियों के निशान व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर में निकला मुहर्रम का जुलूस इमाम हुसैन की याद में अकीदत का सैलाब हिस्ट्रिसिटर हॉस्पिटल संचालक का तीसरी बार अस्पताल सीज पूर्वांचल आर्मी अनपरा ने बनारस को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा ताला तोड़कर बंद मकान में घुसे चोरो ने लाखो के आभूषण पर फेरा हाथ फरीपान में विद्युत उपकेंद्र की मांग तेज, 35 किमी दूर सब स्टेशन होने से उपभोक्ता परेशान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नाम न शामिल होने पर युवती ने जताई आपत्ति, जांच की मांग निर्जला एकादशी पर युवाओं ने राहगीरों को पिलाया शर्बत मुहर्रम त्यौहार को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया नीरज सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने से ऊर्जाँचल मे हर्ष व्याप्त नीरज सिंह का ऊर्जाँचल से... गरीब गुरबो का आवाज बना संदीप मिश्रा पपड़ाहवा पल्हारी और चेरुई मे कंपनी स्थापना के विरोध मे आदिवासियो...
Download App