सोनभद्र

जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

शीशवा गांव में किसानों को जीवामृत, कीट नियंत्रक एवं पोषण वाटिका का दिया गया प्रयोगात्मक प्रशिक्षण
म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
एकल अभियान की पंचमुखी शिक्षा योजना के अंतर्गत एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा ग्राम शीशवा में एकदिवसीय जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मनाद एवं गायत्री मंत्र के साथ किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित किसानों को अभियान की पंचमुखी शिक्षा के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। साथ ही आईवीडी (IVD) म्योरपुर द्वारा संचालित निःशुल्क कौशल विकास कार्यक्रमों, जैसे कंप्यूटर शिक्षा, सिलाई प्रशिक्षण एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए घर-घर जैविक पोषण वाटिका स्थापित करने, जैविक विधि से जीवामृत तैयार करने तथा प्राकृतिक कीट नियंत्रक बनाने का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने स्वयं अपने हाथों से जीवामृत एवं कीट नियंत्रक तैयार कर इसकी प्रक्रिया को समझा।
प्रशिक्षकों ने बताया कि म्योरपुर संच के लगभग 30 गांवों में करीब 200 किसानों के यहां केंचुआ खाद (वर्मी कम्पोस्ट) का उत्पादन किया जा रहा है। इससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार, लाभदायक सूक्ष्म जीवों एवं बैक्टीरिया की सक्रियता बढ़ाने तथा मृदा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। साथ ही पोषणयुक्त पोषण वाटिकाओं के माध्यम से परिवारों को शुद्ध एवं पौष्टिक सब्जियां उपलब्ध हो रही हैं, जिससे विभिन्न बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव संभव हो रहा है।
कार्यक्रम का संचालन एवं प्रशिक्षण आईवीडी म्योरपुर के किसान प्रशिक्षक श्यामसुंदर द्वारा किया गया। इस अवसर पर किसान मित्र केवल प्रसाद सहित क्षेत्र के अनेक किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार