सोनभद्र

रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के झरईल टोला में शुक्रवार शाम 7 बजे रौनियार समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक अशोक कुमार रौनियार (ईटा मंडी) के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रौनियार समाज के जिला उपाध्यक्ष रामसहाई रौनियार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक उमाशंकर रौनियार उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता युवा समाजसेवी एवं सर्व समाज में लोकप्रिय चेहरा डॉ. राजू गुप्ता ने की।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से रौनियार समाज की नई समिति का गठन किया गया। इसमें रघुबर दयाल को अध्यक्ष, सत्यदेव रौनियार, जोखू प्रसाद रौनियार एवं सरवन कुमार (पीआरडी) को उपाध्यक्ष, डॉ. राजू कुमार गुप्त को महामंत्री, संतोष कुमार रौनियार को सचिव, सुरजदेव रौनियार को सूचना मंत्री, कामेश्वर प्रसाद रौनियार को कोषाध्यक्ष तथा अशोक कुमार रौनियार एवं नन्दलाल रौनियार को संगठन मंत्री चुना गया। वहीं श्रवण कुमार (ईटा मंडी) को मंत्री बनाया गया।
समिति के संरक्षक के रूप में ब्रह्मदेव प्रसाद रौनियार, गोकुल प्रसाद रौनियार, डॉ. कर्मदेव प्रसाद रौनियार, संतोष कुमार रौनियार (शिक्षक), संजय कुमार रौनियार एवं जगत प्रसाद रौनियार का चयन किया गया।
मुख्य अतिथि रामसहाई रौनियार ने कहा कि समाज को संगठित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकजुट समाज ही विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है।
अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. राजू गुप्ता ने समाज के लोगों को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि समाज के लोग एकजुट रहेंगे तो समाज का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने रौनियार समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने तथा समाजहित में कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App