सोनभद्र

शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल


घनखोर गांव के पास हुआ हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर थाना क्षेत्र के घनखोर गांव स्थित लिलासी-सागोबांध मार्ग पर शनिवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, आरंगपानी निवासी रामलखन (45) पुत्र धनविराज अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घनखोर गांव के समीप उनकी बाइक की टक्कर बभनी निवासी राजनारायण (18) पुत्र राजू की बाइक से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और निजी वाहन की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार, दोनों युवक शुक्रवार रात घनखोर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार सुबह अपने घर लौटते समय यह दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार