सोनभद्र

नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर


खादी सूती, घानी तेल,जैविक खेती की कि जानकारी

संवाद के जरिए नारी समानता का किया संकल्प

म्योरपुर/ सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम में शनिवार को चंदौली जिले के नौगढ़ के 20 गांव से सौ युवक युवतियों ने मानव सेवा केंद्र के माध्यम से जैविक खेती,स्वावलंबन की राहें,चरखा,सूती खादी, घानी से तेल पेराई ,अगरबत्ती ,साबुन निर्माण कार्य देखा।साथ ही आपसी संवाद के जरिए स्त्री पुरुष समानता, घरू बगिया,कंपोस्ट खाद,ग्राम स्वावलंबन पर चर्चा की।युवाओं को संबोधित करते हुए शुभा प्रेम ने कहा कि घरेलू कार्यों में भाइयों का हाथ बटाने की आदत डालनी चाहिए ।लड़का लड़की के सामान्य व्यवहार और कार्य से बदलाव संभव है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लड़कियां भाई पर भरोसा करती है उसी तरह भाई को भी समाज की लड़कियों के साथ घर की बहन जैसा व्यवहार मिले तो बदलाव संभव है।घर में एक साथ बैठ कर खाना,और भाइयों से भी वर्तन धुलवाना सीखना चाहिए।इससे लड़का बाहर पढ़ने जाएगा तो उसे खाना बनाने में दिक्कत नहीं आयेगा।देवनाथ भाई ने आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी।मौके पर जे एन सिंह, हंस लाल यादव, अरविंद विश्वकर्मा, अरुण सिंह, संगीता, अर्चना,अंजू,के साथ आश्रम के सुरेश,मनीष,विश्वकर्मा,नीता, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार