सोनभद्र

कोयला लदे ट्रक की टक्कर से दिव्यांग दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विंढमगंज सोनभद्र (सुमन गुप्ता)

थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडिह ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोन मोड चौराहे से दूध्दि की ओर जाने वाली सड़क पर दूध्दि की ओर से कोयला लोड ट्रक ने कोन मोड चौराहे से सलैयाडिह ग्राम पंचायत के अंबेडकर चौराहा के पास अपने घर तीन चक्के की गाड़ी से जा रहा दोनों पैर से दिव्यांग मृतक दशरथ राम उम्र लगभग 40 वर्ष को जोरदार टक्कर मारी जिससे दिव्यांग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई, वहीं ट्रक ड्राइवर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक की दोनों आंख से दिव्यांग पत्नी अंशु देवी अपने दो लड़की प्रियांशी कुमारी उम्र लगभग 10

वर्ष व नंदनी कुमारी उम्र लगभग 8 वर्ष के साथ-साथ अपनी सास व पड़ोस के लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर दहाड़े मारकर रोने लगे। मृतक का बड़ा लड़का जयप्रकाश लगभग 14 वर्ष बाहर मेहनत मजदूरी करने गया हुआ है। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक अपना व अपने दिव्यांग पत्नी समेत बच्चों के साथ-साथ अपनी मां का भरण पोषण छोटा सा पारचून का दुकान करके किया करता था अब इनके परिजनों का भरण पोषण कौन करेगा इस बात का चिंता है सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने शव को कब्जे में कर अंत परीक्षण हेतु दूध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज, दुर्घटना की की हुई ट्रक को थाने पर भेजा तथा रोड पर दोनों और लगी गाड़ियों की लंबी काफिला को खुलवाकर यातायात बहाल कराया।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार