सोनभद्र

ट्रक के धक्के से दिव्यांग युवक की मौत

विंढमगंज सोनभद्र(सुमन गुप्ता) थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडिह ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोन मोड चौराहे से दूध्दि की ओर जाने वाली सड़क पर दूध्दि की ओर से कोयला लोड ट्रक ने कोन मोड चौराहे से सलैयाडिह ग्राम पंचायत के अंबेडकर चौराहा के पास अपने घर तीन चक्के की गाड़ी से जा रहा दोनों पैर से दिव्यांग मृतक दशरथ राम उम्र लगभग 40 वर्ष को जोरदार टक्कर मारी जिससे दिव्यांग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई, वहीं ट्रक ड्राइवर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक की दोनों आंख से दिव्यांग पत्नी अंशु देवी अपने दो लड़की प्रियांशी कुमारी उम्र लगभग 10 वर्ष व नंदनी कुमारी उम्र लगभग 8 वर्ष के साथ-साथ अपनी सास व पड़ोस के लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर दहाड़े मारकर रोने लगे। मृतक का बड़ा लड़का जयप्रकाश लगभग 14 वर्ष बाहर मेहनत मजदूरी करने गया हुआ है।

मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक अपना व अपने दिव्यांग पत्नी समेत बच्चों के साथ-साथ अपनी मां का भरण पोषण छोटा सा पारचून का दुकान करके किया करता था अब इनके परिजनों का भरण पोषण कौन करेगा इस बात का चिंता है सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने शव को कब्जे में कर अंत परीक्षण हेतु दूध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज, दुर्घटना की की हुई ट्रक को थाने पर भेजा तथा रोड पर दोनों और लगी गाड़ियों की लंबी काफिला को खुलवाकर यातायात बहाल कराया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App