सोनभद्र

बीजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला के हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

— 30 मई को मिला था नरकंकाल

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) बीजपुर पुलिस ने एक महिला की गुमशुदगी और बाद में हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीजपुर पुलिस टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए सुरेश नामक युवक को हिरासत में लिया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
मामला म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छानी पाथर काचन निवासी विनोद कुमार गौड़ की पत्नी पार्वती देवी से संबंधित है। पार्वती देवी 10 मई, 2026 को म्योरपुर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर उनका कोई पता नहीं चला।
मृतका की सास ने बताया कि उन्होंने गांव के ही लाले पनिका पुत्र स्व.बालगोविंद और सुरेश मानिकचंद्र को पार्वती देवी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाते हुए देखा था। परिजनों की तहरीर पर 29 मई को म्योरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
इसके बाद 30 मई को ग्रामीणों और परिजनों को सूचना मिली कि मोटकी मुकुट पहाड़ी, धरतीडाड़ के जंगलों में एक महिला का कंकाल पड़ा है। मौके पर पहुंचे पति और सास ने कंकाल के पास मिले कपड़ों और चप्पलों के आधार पर उसकी पहचान पार्वती देवी के रूप में की। शव के अवशेषों का पोस्टमार्टम बीएचयू वाराणसी में कराया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर 20 जून को बीजपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार सुबह जरहा मंदिर मोड़ के पास से सुरेश (23 वर्ष), निवासी सिसवा झापर, थाना बभनी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर, आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक मटमैला-सफेद गमछा भी बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी भानुप्रताप यादव, आरक्षी राहुल गोड़ और आरक्षी साहिल श्रीवास्तव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App