सोनभद्र

रेलवे स्टेशन के यूपीएस इलेक्ट्रानिक रूम मे लगा आग

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज से महज एक किलोमीटर दुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित यूपीएस इलेक्ट्रिक रूम मे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और यूपीएस रूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।घटना के दौरान तेज लपट व धुआं का गुब्बार उठने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद रेलवे कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच कर परिसर में मौजूद हैंडपंप व समरसेबल के पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की चपेट में आने से यूपीएस रूम में रखे विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए।गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर शार्ट सर्किट की आशंका जताया जा रहा है। घटना के दौरान अग्निशमन विभाग भी सुचना पर पहुंच कर पुरे तरह से आग बुझाई।रेलवे के अधिकारी कर्मचारियों ने संबंधित विभाग को सूचना दे दी है, मौके पर स्थानीय प्रशासन दलबल के साथ पहुचा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App