सोनभद्र

स्वरोजगार और संस्कृति संरक्षण पर मंथन, प्रशिक्षकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

भारतीय संस्कृति और जंगल आधारित रोजगार बचाने की जरूरत : अजय शेखर

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में मंगलवार को प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण का दो दिवसीय शिविर का उद्घाटन साहित्यकार और आश्रम के अध्यक्ष अजय शेखर,असम से आए प्रशिक्षक प्रदीप और मोन दीप ने गमला में पानी देकर किया।मौके पर अजय शेखर ने कहा कि जिले के दक्षिणांचल के वन संपदा पर पूंजीवादी आक्रमण हुआ जिससे स्वरोजगार,जंगल, जड़ी बूटी,मोटे अनाज सब कुछ विलुप्त होते गया।जंगल आधारित रोजगार छीना गया।आदिम संस्कृति जो भारतीय सभ्यता की पहचान है उसे खत्म करने का प्रयास जारी है।हमने मोटे अनाज का सेवन भी छोड़ दिया।उन्होंने आह्वान किया कि हम भारतीय बने ,और खुद उसका अनुपालन करे।दूसरे पर थोपने के बजाय खुद आगे आए तो बदलाव संभव है ।आश्रम की मंत्री शुभा प्रेम ने सिंगरौली क्षेत्र की संस्कृति,सभ्यता की जानकारी दी और बताया कि लोग हर तरह से स्वावलंबी थे। असम से आए स्वरोजगार विशेषज्ञ प्रद्युत कुमार, मोनदीप ने गांव में बकरी,गाय के माध्यम से रोजगार पर जोर देते हुए कहा कि हम खेती ,और पशु पालन से रोजगार के अवसर तलाश सकते है।यह एक गरिमा पूर्ण रोजगार है।जिसकी यहां संभावना भी बहुत है। उसके देखभाल की जरूरत है।मौके पर मिशन समृद्धि के पंकज तिवारी, देव नाथ, केवला,सुरेश ,रमेश, संगीता,नीता, मनीष विश्वकर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App