सोनभद्र

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठजनो से मिलकर सदर विधायक ने गिनाई उपलब्धिया

डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) सदर विधायक भूपेश चौबे ने सोमवार को नगर क्षेत्र में वरिष्ठजनों से मिलकर मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं साथ ही अंगवस्त्र देकर गर्मी से बचकर रहने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि यह संकल्प, साधना और समर्पण का स्वर्णिम कालखंड है इस दौरान भारत ने आर्थिक, सामाजिक व वैश्विक मंच पर प्रगति की है मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान व आयुष्मान भारत योजनाओं के योगदान ने विकास को गति दी। उन्होंने भारत को पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताते हुए चौथे स्थान की ओर बढ़ने का दावा किया। आगे कहा कि पहले की सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी थी। पिछले 12 साल में मोदी के नेतृत्व में जो हुआ है वह अद्वितीय और अकल्पनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना देश रणनीतिक,सामाजिक और वैश्विक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है।नगर के वरिष्ठ समाजसेवी रामलीला समिति के अध्यक्ष हनुमान सिंह व प्रतिष्ठित व्यवसाई समाजसेवी राजकुमार जैन के घर जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा संवाद के माध्यम से मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं और जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की और मोदी जी के आगामी कार्यकाल में उनसे अपना अमूल्य योगदान देते रहने का आग्रह किया। गर्मी को देखते हुए राहगीरों व श्रद्धालुओं के लिए जनहित में जगह-जगह राजकुमार जैन द्वारा लगाए गए वाटर कूलर की उन्होंने सराहना किया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, संजय मित्तल, सुधीर सिंह, दिनेश जैन, विकास मिश्रा,धीरज केशरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App