सोनभद्र

चुर्क बाजार में बेखौफ दौड़ रहे मिट्टी लदे डंपर ट्रैक्टर जाम और हादसों का बढ़ा खतरा

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत चुर्क बाजार में मिट्टी लदे डंपर और ट्रैक्टरों की अनियंत्रित आवाजाही से आमजन, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नो-एंट्री अवधि के दौरान भी भारी वाहन बाजार से बेखौफ गुजर रहे हैं, जिससे जाम, धूल और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।
बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र की संकरी सड़कों पर दिनभर मिट्टी से लदे डंपर और ट्रैक्टरों का आवागमन बना रहता है। कई वाहन बिना नंबर प्लेट अथवा आवश्यक दस्तावेजों के भी संचालित होते देखे जा रहे हैं। तेज रफ्तार में गुजरने वाले इन वाहनों के कारण राहगीरों और दोपहिया चालकों को खतरे का सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत चुर्क घुर्मा के सभासद हिमांशु खत्री ने बताया कि शाम के समय बाजार में सब्जी की दुकानों के लगने से भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे समय में भारी वाहनों का आवागमन दुर्घटना की आशंका को और बढ़ा देता है। उन्होंने कहा कि बंजारों क्षेत्र की ओर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मिट्टी लदे डंपर और ट्रैक्टर बाजार से गुजरते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन वाहनों से सड़क पर मिट्टी गिरने के कारण धूल का गुबार उड़ता रहता है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है और सड़क पर दृश्यता भी प्रभावित होती है। वहीं भारी वाहनों के लगातार संचालन से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। दुकानदार विजय चौरसिया ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बाजार के व्यस्त समय में डंपर और ट्रैक्टरों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए, ताकि व्यापारियों और ग्राहकों को राहत मिल सके तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक लागू नो-एंट्री व्यवस्था का सख्ती से पालन कराने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App