सोनभद्र

एनटीपीसी रिहंद में ओवरलोडिंग पर सख्ती, परिवहन दर बढ़ाने की मांगः वाहन मालिकों ने काम रोका, धरने पर बैठे

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी रिहंद एस डाइक पर राख निस्तारण व ढुलाई में लगे विभिन्न कार्यदाई संस्थानों में लगे विभिन्न वाहन मालिको का परिवहन में लगे वाहनों का काटा कर अंडर लोड का पर्ची देकर गाडियां छोड़ी जाती है। जिससे ओवरलोड पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है।
सिरसोती गांव के अधौरा टोला में राख परिवहन का दर बढ़ाने को लेकर बुधवार को वाहन खड़ा कर विरोध में कई घंटो से मोटर मालिक मनोज बैसवार, विजेद्र सिंह उर्फ बग्गा सिंह, शौरभ यादव, राजेश यादव, विजय यादव ,बबलू सिंह ,मुन्ना सिंह ,दिनेश बैसवार, मोसिम शेख, रामबरन,
संदीप केशरी सहीत अन्य लोग धरने पर बैठे हैं। बातचीत में मोटर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज बेसवार व विजेन्द्र सिंह उर्फ बग्गा ने बताया की ओवरलोड गाड़िया नहीं जा रही रास्ते में जगह-जगह चालान की कार्रवाई की जा रही है। राख ढुलाई का दर संविदाकारो द्धारा भभुआ का 920 रु टन व चंदौली का 820 रु टन की दर से दिया जा रहा है। जिससे हम लोगो को घाटा हो रहा है। मुख्य संविदा कार् द्धारा जब तक दर में बढोतरी नही किया जाएगा तब तक हम लोग वाहन खड़ा कर धरने पर बैठे रहेंगे।
इस बाबत रौशन कुमार, उप प्रबंधक, (मानव संसाधन) ने बताया की कार्यदाई संस्थाओं को कार्य आवंटित किया गया है। सख्त निर्देश है की ओवरलोड परिवहन किसी शर्त पर नहीं होगा। रेट को लेकर उनका निजी मामला है। वह समझे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App