सोनभद्र

पीक अप के धक्के से वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत


आटो से उतरकर सड़क पार होते समय हुआ हादसा

बभनी – अम्बिकापुर मार्ग पर महावीर ढाबा के पास हुआ घटना

बभनी/सोनभद्र अजीत पांडेय

बभनी। थाना क्षेत्र के बभनी – अम्बिकापुर मार्ग पर वृहस्पतिवार के शाम करीब साढ़े छः बजे महावीर ढाबा के समीप पीक अप के धक्के से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार फूलमती 52 पत्नी देवशाय निवासी करमहल टोला असनाडांड बभनी कस्बे से सब्जी लेकर आटो से अपने घर आ रही थी।वह घर के पास आने के बाद आटो से उतरकर सड़क पार कर रही थी कि बभनी से आसनडीह की तरफ जा रही पीक अप ने धक्का मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गई और उसके सिर पर गहरी चोट आई। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस और एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर मक्खन लाल मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उधर धक्का मारकर भाग रही पीक अप को पकड़ लिया गया है।मौत की खबर लगते ही परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई। किसी प्रकार से उन्हें शांत कराया गया। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एसडीएम के अर्दली व तहसील मुंशी की मौत से शोक की लहर ओबरा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक संपन्न, आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ वि... श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित
Download App