सोनभद्र

नशे के सौदागरो पे चला अनपरा शक्तिनगर पुलिस का डंडा 27 लाख की अवैध संपत्ति किया अभिग्रहित

अनपरा/सोनभद्र नशे के सौदागरो पे चला अनपरा शक्तिनगर पुलिस का डंडा 27 लाख की अवैध संपत्ति किया अभिग्रहित।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण मे अनपरा पुलिस द्वारा नशा तस्कर के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कारवाई किया जा रहा है।

थाना अनपरा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 26/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट मे आरोपी मनोज कुमार पुत्र फूलचन्द्र कुमार निवासी ग्राम डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर चालान किया गया था।

प्रकरण की विवेचना एवं वित्तीय जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त एवं उसके परिजनों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध धन से चल एवं अचल संपत्तियां अर्जित की गई थीं। उक्त के संबंध मे अनपरा पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 68-F(1) के अंतर्गत संपत्तियों को अभिग्रहित किए जाने का कारवाई किया था।

अनपरा पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEM(FOP)A एवं एनडीपीएस नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश के माध्यम से उक्त कार्यवाही को विधिसम्मत मानते हुए अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को अभिग्रहित किए जाने के आदेश का पुष्टि किया गया है।

अभिग्रहित संपत्तियों का विवरण
इंडियन बैंक शाखा अनपरा स्थित बैंक खाते में जमा 1,15,175.90 का धनराशि

डिबुलगंज स्थित प्लाट संख्या-841 पर निर्मित मकान भूमि जिसकी अनुमानित कीमत 25,46,990.20 है

पुलिस टीम का विवरण
1- प्र0नि0 सत्येन्द्र राय थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2- उ0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना अनपरा सोनभद्र ।
3-उ0नि0 अशोक सिंह थाना अनपरा सोनभद्र ।
4-उ0नि0 बहादूर सिंह थाना अनपरा सोनभद्र ।
5-उ0नि0 रामलोचन थाना अनपरा सोनभद्र ।
6-उ0नि0 संतोष दीक्षित थाना अनपरा सोनभद्र।
7-उ0नि0 पंकज यादव थाना अनपरा सोनभद्र।
8-हे0का0 सुनील यादव थाना अनपरा सोनभद्र ।
9-हे0का0 संजय राम थाना अनपरा सोनभद्र।
10-का0 अजीत यादव थाना अनपरा सोनभद्र।
11-का0 रमेश गौड़ थाना अनपरा सोनभद्र।
12-का0 पंकज यादव थाना अनपरा सोनभद्र।
13-का0 संतोष कुमार थाना अनपरा सोनभद्र।
14-म0हे0का0 किरन यादव थाना अनपरा सोनभद्र।
15-म0का0 माला थाना अनपरा सोनभद्र।
16-म0का0 फूलमति यादव थाना अनपरा सोनभद्र।
17-रि0का0 शिवम सिंह थाना अनपरा सोनभद्र।
18-रि0का0 बुद्धविलास थाना अनपरा सोनभद्र।
19-रि0का0 प्रवीण कुमार थाना अनपरा सोनभद्र।
20-रि0का0 आकाश पाण्डेय थाना अनपरा सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नशे के सौदागरो पे चला अनपरा शक्तिनगर पुलिस का डंडा 27 लाख की अवैध संपत्ति किया अभिग्रहित प्रीपेड स्मार्ट मीटर संयोजन की अनिवार्यता समाप्त जनता के जन संघर्ष की जीत - भाकपा चोपन पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार पिपरी नगर पंचायत के मनोनीत सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न आंधी तूफान का कहर 3 दिन से अंधेरे में डूबा कोन शाम तक बिजली बहाली की उम्मीद बंगाल असम पुडुचेरी राज्यो मे बीजेपी को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य मे रेनुसागर मे कार्यकर्ताओ ने ... पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार भेजा जेल दो माह से फरार चल रहे दम्पति गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धारा 108, 352 BNS में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 4 साल से फरार गैंगेस्टर और हत्या का सजायाफ्ता अपराधी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार
Download App