सोनभद्र

बैंक डकैती के बाद बीजपुर पुलिस अलर्ट एमपी-छत्तीसगढ़ सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता): पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के बैढन में शुक्रवार दोपहर बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों रुपये की सनसनीखेज लूट के बाद बीजपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है।घटना के बाद से ही सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।बैढन में हुई वारदात के बाद प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रात भर गश्त बढ़ाकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए।उत्तर प्रदेश की मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से जुड़ी सीमाओं पर पुलिस की पैनी नजर रही और आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की बारीकी से तलाशी ली गई।शनिवार सुबह बैंक खुलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ स्थानीय बैंकों का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा उपकरणों और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।इस दौरान बैंक परिसर और आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पड़ोसी जिले बैढन में हुई बड़ी लूट की घटना के मद्देनजर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है और पुलिस हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App