सोनभद्र

नाले के नीचे बोरे में संदिग्ध वस्तु मिलने से मचा हड़कंप जांच में निकला ‘प्रसव कचरा’

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के डोडहर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब मोखना नाला की पुलिया के नीचे ग्रामीणों ने एक संदिग्ध बंद बोरा देखा। बोरे से तेज दुर्गंध आ रही थी और कुत्तों का झुंड उसे बुरी तरह नोच रहा था। अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।जानकारी के अनुसार शनिवार को डोडहर गांव के पास स्थित मोखना नाले की पुलिया के नीचे एक बोरा लावारिस हालत में पड़ा मिला। बोरे से उठ रही सड़ांध और उसे नोचते कुत्तों को देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। किसी ने आशंका जताई कि बोरे में कोई शव हो सकता है,जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश सिंह बिना किसी देरी के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने सावधानीपूर्वक बोरे की तलाशी ली। जब बोरा खोला गया तो उसमें किसी शव के बजाय प्रसव के बाद का मेडिकल कचरा बरामद हुआ। बोरे में भरा कचरा पुराना होने के कारण सड़ गया था,जिससे तेज दुर्गंध फैल रही थी।प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की। बोरे को खोलकर देखा गया तो उसमें प्रसव से संबंधित कचरा मिला।संभवतः किसी निजी अस्पताल या दाई द्वारा इसे यहां फेंक दिया गया था।जांच के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह बायोमेडिकल कचरा फेंककर संक्रमण और दहशत फैलाने वाले लोग कौन हैं।पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App