सोनभद्र

यूपी-एमपी बॉर्डर पर हाई अलर्ट बीजपुर में पुलिस की सघन नाकेबंदी

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) मध्यप्रदेश के बैढन में दिनदहाड़े हुई बैंक लूट की वारदात के बाद उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया है। लुटेरों के उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल होने की सूचना मिलते ही बीजपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है।घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने मध्यप्रदेश सीमा से सटे सिरसोती बॉर्डर सहित सभी प्रमुख रास्तों की घेराबंदी कर दी है। आने-जाने वाले हर वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बैंक लूटने के बाद बदमाश उत्तर प्रदेश के बीजपुर की ओर भागे हैं।बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर है।
बैढन में हुई बैंक लूट के बाद पुलिस चप्पे-चप्पे की निगरानी कर रही है। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए सिरसोती स्थित मध्यप्रदेश बॉर्डर और अन्य गुप्त रास्तों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।अपराधियों को किसी भी कीमत पर भागने नहीं दिया जाएगा।बीजपुर और आसपास के इलाकों में बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है।सीमावर्ती क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।जंगलों और सुनसान रास्तों पर पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है।
फिलहाल पुलिस बदमाशों के हुलिए और भागने की दिशा को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस से लगातार संपर्क में है।इस सघन चेकिंग अभियान के कारण बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कोई भी ढील बरतने के मूड में नहीं है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App